Muzaffarpur News: गायब मिले 26 कर्मियों के एक दिन का वेतन स्थगित
मुजफ्फरपुर, जुलाई 1 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर,हिप्र। समाहरणालय स्थित विभिन्न कार्यालयों का जिलाधिकारी कुमार गौरव ने बुधवार को औचक निरीक्षणि किया। इस दौरान 26 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इन सभी से स्पष्टीकरण पूछते हुए एक दिन का वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा है कि बिना कारण अनुपस्थित या देरी किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा। सभी अधिकारियों व कर्मियों को प्रतिदिन समय पर कार्यालय पहुंचकर बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य रूप से दर्ज करानी होगी। निरीक्षण के दौरान कार्यालय कक्ष, अभिलेख, परिसर की स्वच्छता और शौचालयों की स्थिति भी देखी। उन्होंने कहा कि औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा। समयपालन, बायोमैट्रिक उपस्थिति, कार्य निष्पादन या स्वच्छता में लापरवाही मिलने पर कठोर कार्रवाई होगी। यह भी पढ़ें- डीएम के निरीक्षण में अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.