Muzaffarpur News: गायब छात्रा किराए के मकान से मिली, प्रेमी फरार
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 2 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रसं। सदर थाना इलाके की गायब नाबालिग छात्रा को उसकी मां ने एक एनजीओ की मदद से ब्रह्मपुरा में एक किराए के मकान से पकड़ा। उसका कथित प्रेमी तुर्की थाना क्षेत्र का निवासी है। वह फरार हो गया। छात्रा की मां आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने सदर थाने पहुंची। मामला ब्रह्मपुरा इलाके का होने के कारण उसे वहां भेज दिया गया। छात्रा की मां का आरोप है कि उसकी बेटी ने आधार में फर्जी ढंग से उम्र 18 साल करवा दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.