मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 25 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बाबा गंगाराम सेवा समिति की ओर से रविवार को जवाहरलाल रोड स्थित परिसर में माता गायत्री देवी की जयंती पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मौके पर झुंझुनू के श्री पंचदेव मंदिर की भव्य झांकी सजाई गई और दीप प्रज्वलित कर भंडारे का शुभारंभ हुआ। सुबह 11:15 से शाम 5:15 बजे तक चले भंडारे में करीब चार हजार श्रद्धालुओं एवं नागरिकों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। मौके पर श्याम सुंदर भिमसेरिया, सुनील सिंघानिया आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...