Muzaffarpur News: गायघाट में 89 कार्टन शराब बरामद, धंधेबाज फरार
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 26 -- Muzaffarpur News: गायघाट, एक संवाददाता। प्रखंड की बोआरीडीह पंचायत के ग्यासुद्दीनपुर गांव में शुक्रवार देर रात पुलिस ने छापेमारी की। मौके से 89 कार्टन विदेशी शराब जब्त की गई। थानाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि मद्य निषेध विभाग से ग्यासुद्दीनपुर में पिकअप से भारी मात्रा में विदेशी शराब मंगाने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही धंधेबाज फरार हो गए। बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही पिकअप से शराब उतारकर झोपड़ीनुमा घर में छुपा दी गई थी। तलाशी के दौरान शराब बरामद हुई। मामले में शराब धंधेबाज अर्जुन राय के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.