मुजफ्फरपुर, जुलाई 13 -- Muzaffarpur News: गायघाट। मध्य विद्यालय ब्रह्मोत्तरा से रविवार की रात चोरों ने हजारों रुपए की संपत्ति चोरी कर ली। मामले को लेकर प्रभारी प्रधानाध्यापिका अनीता कुमारी ठाकुर ने सोमवार को थाना में आवेदन दिया है। बताया कि सोमवार सुबह विद्यालय पहुंचने पर देखा कि कार्यालय का ताला टूटा हुआ है। अंदर में सामान बिखरा पड़ा था। जरूरी दस्तावेज, चाबियों का गुच्छा, किताबें, स्टैंड फैन, एम्प्लीफायर, वाद्य यंत्र गायब थे। गायघाट थानेदार जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Gonda News: बेसिक स्कूल का ताला तोड़कर उठा ले गए सामान यह भी पढ़ें- Gonda News: बेसिक स्कूल का ताला तोड़कर उठा ले गए सामान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...