Muzaffarpur News: गायघाट में पंसस व पति के साथ मारपीट
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 18 -- Muzaffarpur News: गायघाट। बखरी पंचायत की पंसस रीना देवी व उनके पति गुलाब रजक के साथ शनिवार की रात मारपीट की गई। इस संबंध में पीड़िता ने रविवार को मेडिकल ओपी में फर्द बयान दर्ज कराया है। पुलिस को बताया कि वह पति के साथ क्षेत्र से घर लौट रही थी। इसी दौरान पड़ोसी ने लोहे की रॉड से दोनों पर हमला कर दिया, जिसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से गायघाट सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। गायघाट थानेदार जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.