Muzaffarpur News: गायघाट में तेजस्वी यादव का किया स्वागत
मुजफ्फरपुर, अगस्त 20 -- Muzaffarpur News: गायघाट, एक संवाददाता। केवटसा स्थित एक होटल पर गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का राजद कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। तेजस्वी यादव मधुबनी जा रहे थे। वे कुछ देर के लिए केवटसा स्थित होटल पर रुके थे। तेजस्वी यादव के साथ राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुलबारी सिद्दीकी, प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल, आलोक मेहता, शक्ति यादव, आसिफ अहमद, संजय यादव, भोला यादव, समीर महासेठ आदि नेता मौजूद थे। इस दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। राजद आपदा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आदर्श सिंह राजा से नेता प्रतिपक्ष ने दोबारा राजद में वापस आने का न्योता दिया। तेजस्वी यादव ने कहा कि उक्त होटल से उनके परिवार का पुराना जुड़ाव रहा है। स्व़ नकुल सिंह व लालू प्रसाद यादव के बीच काफी गहरा संबंध था।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.