Muzaffarpur News: गायघाट में ताड़ के पेड़ से गिरकर युवक की मौत
मुजफ्फरपुर, जुलाई 29 -- Muzaffarpur News: गायघाट। धोबौली निवासी अकलु सहनी के 37 वर्षीय पुत्र संजय सहनी की ताड़ के पेड़ से गिरकर मौत हो गई। संजय की मां धनेश्वरी देवी ने बताया कि कोठिया गांव के एक ताड़ी व्यापारी के यहां संजय पेड़ से ताड़ी उतारने का काम करता था। मंगलवार शाम सूचना मिली कि ताड़ के पेड़ से गिरकर संजय घायल हो गया। वहां पहुंचकर सीएचसी ले गए। चिकित्सकों के नहीं रहने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मौत हो गई। सूचना पर गायघाट पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। थानेदार जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- काम करते समय गिरकर घायल राजगीर मिस्त्री की मौत यह भी पढ़ें- काम करते समय गिरकर घायल राजगीर मिस्त्री की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.