Muzaffarpur News: गायघाट में घर में लगी आग, नकद सहित लाखों का सामान जला
मुजफ्फरपुर, अगस्त 4 -- Muzaffarpur News: गायघाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बोआरीडीह में मंगलवार को अचानक लगी आग से हरेराम तिवारी का घर जलकर राख हो गया। अगलगी की घटना में घर में रखे एक लाख छह हजार रुपये नकद, अनाज, कपड़ा, फर्नीचर व कई महत्वपूर्ण कागजात जलकर राख हो गए।घटना के बाद पीड़ित ने लिखित शिकायत सीओ एवं गायघाट थाना में देकर सहायता की मांग की है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची व ग्रामीणों के सहयोग से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। मुखिया प्रतिनिधि आलोक कुमार व पैक्स अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराते हुए सीओ से उचित मुआवजा देने की मांग की ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.