Muzaffarpur News: गायघाट में आग लगने से दो घर जलकर राख
मुजफ्फरपुर, जुलाई 16 -- Muzaffarpur News: गायघाट। जारंग डीह गांव में बुधवार देर रात आग लगने से दो घर जलकर राख हो गए। इसमें अनाज, कपड़ा, फर्नीचर व एक आटा चक्की मिल जल गई। अग्निपीड़ित रंजन कुमार चौधरी उर्फ पप्पू चौधरी एवं प्रेमकला देवी ने गुरुवार को थाना व सीओ को आवेदन दिया है। बताया कि आधी रात के बाद अचानक घर से आग की लपटें उठने लगीं। घर से बाहर निकलकर शोर मचाया, जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों की सूचना पर गायघाट से पहुंची अग्निशमन की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.