Muzaffarpur News: गायघाट में आग लगने से घर जलकर राख
मुजफ्फरपुर, अगस्त 23 -- Muzaffarpur News: गायघाट। जांता पंचायत के कुम्हरौल में शनिवार की रात आग लगने से घर जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा है। अग्निपीड़ित अनिल राय ने बताया कि अचानक घर से आग की लपटें उठने लगीं। शोरगुल सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सीओ पुष्प राज ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.