Muzaffarpur News: गायघाट की चार पंचायतें बाढ़ से घिरीं, 60 घरों में घुसा पानी
मुजफ्फरपुर, अगस्त 8 -- Muzaffarpur News: गायघाट, एक संवाददाता। प्रखंड से गुजरने वाली बागमती नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को जमालपुर कोदई, कांटापिरौछा उत्तरी व दक्षिणी एवं बलौरनिधि पंचायत में बागमती का पानी घुस गया। कांटा पीरौंछा दक्षिणी पंचायत के महुआरा गांव में करीब 50 घरों में पानी घुसने से लोग ऊंचे स्थानों पर पलायन करने लगे हैं। वहीं, हरिपुर गांव में करीब आधा दर्जन परिवारों के घरों में पानी घुस गया है। जमालपुर कोदई पंचायत का साठा गांव पूरी तरह बाढ़ से घिर चुका है। कांटा में मालाही के पास मुख्य सड़क पर पानी की तेज धार बह रही है, जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया है। सड़क पर तीन जगह पानी का दबाव बना हुआ है। बेनीबाद से मधुरपट्टी जाने वाली सड़क डूब चुकी है। गांव से बाहर निकलने के लिए एक मात्र नाव ही सहारा है.
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.