Muzaffarpur News: गायघाट : सौ परिवारों को घर से निकलना मुश्किल
मुजफ्फरपुर, अगस्त 10 -- Muzaffarpur News: गायघाट, एक संवाददाता। कांटा पीरौंछा उत्तरी पंचायत के करीब सौ परिवार बागमती की बाढ़ से घिरे हुए हैं। वार्ड छह के करीब डेढ़ दर्जन परिवार ऊंचे स्थानों पर चले गए हैं। वहीं, वार्ड चार और पांच के लगभग सौ परिवारों के घर से बाहर निकलने का रास्ता बंद हो गया है। कांटा पीरौंछा दक्षिणी पंचायत में बाढ़ के कारण सभी रास्ते बंद होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने रविवार को चंदा जुटाकर चचरी पुल बनाया। ग्रामीणों ने बताया कि चार दिनों से पंचायत के लोग बाढ़ की त्रासदी झेल रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। यह भी पढ़ें- Banka News: अस्थायी पुल क्षतिग्रस्त, खाट पर मरीजों को नदी पार करा रहे ग्रामीण ग्रामीणों के अनुसार पिछले वर्ष तरबन्ना के पास जमींदारी बांध ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.