मुजफ्फरपुर, अगस्त 14 -- Muzaffarpur News: गायघाट,एक संवाददाता। महमदपुर सूरा के नया टोला निवासी लखींद्र सहनी, सकिंदर सहनी, धर्मेंद्र सहनी, राजीव सहनी व मुकेश सहनी को शराब तस्करों ने जान मारने की धमकी दी है। इसको लेकर लखींद्र सहनी सहित अन्य लोगों ने शुक्रवार को गायघाट थाना में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। बताया कि गुरुवार की शाम पुलिस ने झाड़ी में चल रही देसी शराब की भट्ठी ध्वस्त की थी। पुलिस के आने की भनक लगते ही तस्कर मौके से फरार हो गए। शराब तस्करों को आशंका है कि लखींद्र सहनी ने ही पुलिस को शराब भट्ठी की सूचना दी थी। ग्रामीणों ने बताया कि आधा दर्जन लोगों का समूह शराब तस्करी में शामिल है। कुछ दिन पहले शराब की तस्करी नहीं करने का आग्रह किया गया था। इसके बाद से तस्करों द्वारा खुलेआम जान से मारने की धमकी दी जा रही है। गायघाट थानेदार...