Muzaffarpur News: गायघाट : वाहन की ठोकर से पांच साल का मासूम घायल
मुजफ्फरपुर, जुलाई 15 -- Muzaffarpur News: गायघाट। एनएच 27 स्थित जारंग चौक पर बुधवार को वाहन की चपेट में आने से पांच साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोमा निवासी राजा राय के पुत्र अनुज कुमार को सीएचसी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने एसकेएमसीएच रेफर अनुज की मां विभा देवी ने बताया कि वह अपने सास-ससुर के साथ दिल्ली जाने के लिए जारंग चौक पर बस का इंतजार कर रही थी। अनुज अपने दादा के पास खेल रहा था, तभी तेज रफ्तार से आए वाहन ने टक्कर मार दी। ठोकर मारने के बाद वाहन लेकर चालक फरार हो गया। थानेदार जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.