Muzaffarpur News: गायघाट : लोन जमा नहीं करने पर मकान सील
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 3 -- Muzaffarpur News: गायघाट,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के दुर्गानगर गांव में लोन नहीं चुकाने पर गुरुवार को चंदन कुमार सिंह का मकान सील कर दिया गया। फाइनेंस कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि दुर्गानगर निवासी चंदन कुमार ने 2018 में घर बनाने के लिए कंपनी से 2 लाख 70 हजार रुपये लिए थे। इसके बाद से लोन की किस्त जमा नहीं कर रहा था। बकाया राशि जमा करने को लेकर फाइनेंस कंपनी के साथ न्यायालय की ओर से भी कई बार नोटिस भेजा गया। कंपनी की ओर से समझौते के तहत महज 50 हजार रुपये जमा करने के लिए भी नोटिस दिया गया। बावजूद चंदन कुमार सिंह की ओर से कोई पहल नहीं की गई। इसके बाद डीएम से शिकायत की गई। डीएम के निर्देश पर मकान को सील कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.