Muzaffarpur News: गायघाट : बाढ़ की समस्या को लेकर आपात बैठक
मुजफ्फरपुर, अगस्त 13 -- Muzaffarpur News: गायघाट,एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को विधायक कोमल सिंह की अध्यक्षता में बाढ़ की समस्या को लेकर आपात बैठक हुई। इसमें संबंधित पंचायत के मुखिया एवं अन्य जनप्रतिनिधि के साथ विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को समन्वय स्थापित कर बाढ़पीड़ितों को सहायता मुहैया कराने पर चर्चा हुई। बाढ़ प्रभावित इलाके में पांच जगहों पर सामुदायिक रसोई चलाने, कांटा की टूटी सड़क फर ह्यूमपाइप डालकर आवागमन सुचारु करने, जीआर सूची पर काम करने सहित पीड़ितों के लिए सभी आवश्यक कार्य तेजी से करने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रमुख श्रवण कुमार सिंह, बीडीओ आलोक कुमार सिंह, सीओ पुष्प राज, एमओ विवेक कुमार, मनरेगा पीओ रंजीत कुमार मिश्रा, सीडीपीओ गोविंद कुमार समेत पंचायतों के मुखिया व पंसस शामिल हुए। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.