Muzaffarpur News: गायघाट : बच्चे की संदिग्ध स्थिति में मौत
मुजफ्फरपुर, अगस्त 22 -- Muzaffarpur News: गायघाट। कमरथू निवासी देवेंद्र सिंह के सात वर्षीय पुत्र लव कुमार की शनिवार की सुबह संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने सर्पदंश से मौत की आशंका जताई है। मां रानी देवी के साथ लव सोया हुआ था। उसके मुंह से झाग निकल रहा था और वह बेहोश था। परिजन ओझा के पास ले गए। तबीयत में सुधार नहीं होने पर क्वेक के पास गए। वहां से मेडिकल भेज दिया गया। ले जाने के दौरान रास्ते में लव ने दम तोड़ दिया। एसकेएमसीएच पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मेडिकल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.