Muzaffarpur News: गायघाट : फ्रिज में आग लगने से मां व दो बेटे झुलसे
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 6 -- Muzaffarpur News: गायघाट, एक संवाददाता। खजुरी गांव में मंगलवार की शाम शॉर्ट-सर्किट फ्रिज में आग लग गई। इसमें मां व दो बेटे झुलस गए। घायल मुनचुन सहनी की 38 वर्षीया पत्नी रिंकू देवी, 15 वर्षीय पुत्र साहिल कुमार व 11 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। सौरभ कुमार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। बताया जाता है कि रिंकू देवी दोनों बेटों के साथ घर में आराम कर रही थी। इसी दौरान फ्रिज में अचानक आग लग गई। दरवाजे के पास फ्रिज होने के कारण तीनों कमरे के अंदर ही फंस गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह तीनों को कमरे से बाहर निकाला। इसके बाद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.