Muzaffarpur News: गायघाट : पानी भरे गड्ढे में डूबने से युवक की मौत
मुजफ्फरपुर, जुलाई 6 -- Muzaffarpur News: गायघाट। लोमा गांव में सोमवार सुबह पानी भरे गड्ढे में डूबने से युवक की मौत हो गई। मृतक देवेंद्र सहनी का 19 वर्षीय इकलौता पुत्र सन्नी कुमार था। परिजनों ने बताया कि सन्नी सोमवार सुबह करीब सात बजे घर से निकला था। करीब एक घंटे बाद शव मिलने की सूचना मिली। ग्रामीणों ने शव को पानी से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची एफएसएल की टीम ने नमूने लिए। गायघाट थानेदार जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों का पता चल सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.