Muzaffarpur News: गायघाट : खेत में पानी जमा रहने से धान की फसल बर्बाद
मुजफ्फरपुर, अगस्त 10 -- Muzaffarpur News: गायघाट, एक संवाददाता। कांटापिरौंछा उत्तरी, कांटापिरौंछा दक्षिणी, जमालपुर कोदई व बलौरनिधि पंचायतों में बाढ़ का पानी घटने के बावजूद परेशानी बरकरार है। खेत में पानी जमा रहने के कारण धान की फसल बर्बाद हो गई है। बलौरनिधि का मधुरपट्टी गांव बाढ़ से घिरा हुआ है। कांटापिरौंछा उत्तरी पंचायत के तीन वार्ड अब भी पानी से घिरे हुए हैं। नाव की व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीण जान जोखिम में डालकर बेड़ा बना आवागमन करने को मजबूर हैं। वहीं, कांटा में दो स्थानों पर सड़क टूटने से जांता व सुस्ता पंचायत के चौर में पानी फैल रहा है। सड़क क्षतिग्रस्त होने के बाद मलाही व कांटा बैंक के पास ग्रामीणों द्वारा बनाये गये चचरी पुल से आवागमन हो रहा है। पिछले वर्ष तरबन्ना स्थित टूटे जमींदारी बांध की अब तक मरम्मत नहीं होने से ग्रामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.