Muzaffarpur News: गायघाट : कुएं में गिरी किशोरी की डूबने से मौत
मुजफ्फरपुर, अगस्त 3 -- Muzaffarpur News: गायघाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के लदौर में सोमवार की सुबह कुएं में गिरने से डूबकर किशोरी की मौत हो गई। मृतका लदौर निवासी मारुतिनंदन झा की 13 वर्षीया पुत्री अर्सिता कुमारी थी। वह अपने दादा पुजारी हरिनंदन झा के साथ रामजानकी मंदिर गई थी। मंदिर की सफाई करने के दौरान अर्सिता कुएं से पानी लेने गई थी। रस्सी के सहारे बाल्टी से पानी भरने में अर्सिता कुएं में गिर गई। दादा हरिनंदन झा के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे। बांस व सीढ़ी के सहारे कुएं में उतकर लोगों ने अर्सिता को बाहर निकाला, तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। हरिनंदन झा मंदिर के मुख्य पुजारी हैं।पूर्व मुखिया दीपक झा ने बताया कि किशोरी दादा के साथ मंदिर की सफाई करने गई थी। इसी दौरान अर्सिता मंदिर स्थित कुएं से पानी भरने गई। पानी भरने के लिए कुएं में बाल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.