मुजफ्फरपुर, जुलाई 8 -- Muzaffarpur News: गायघाट। लोमा निवासी 16 वर्षीय किशोर जयप्रकाश तीन दिनों से लापता है। किशोर की मां समता देवी ने बुधवार को गायघाट थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। बताया कि धसपुरा निवासी रामबली मंडल के पुत्र सन्नी कुमार उनके पुत्र को बहला-फुसलाकर ले गया है। जयप्रकाश कुमार एक सप्ताह पूर्व अपने ननिहाल लक्ष्मणनगर गया था, जहां से रविवार को सन्नी कुमार उसे किसी काम का बहाना बनाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद से जयप्रकाश घर नहीं लौटा है। परिजनों ने बताया कि किशोर का मोबाइल चालू है, लेकिन कॉल रिसीव नहीं कर रहा है। थानेदार जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...