मुजफ्फरपुर, जुलाई 20 -- Muzaffarpur News: गायघाट,एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित एसएफसी गोदाम की सोमवार को तीसरे दिन भी जांच पूरी नहीं हो सकी। गोदाम के एजीएम की लापरवाही के कारण जांच पदाधिकारी को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। डीएम के निर्देश पर शनिवार को पूर्वी एसडीएम आनंद उत्सव एसएफसी गोदाम की जांच करने पहुंचे थे, लेकिन चाबी नहीं रहने के कारण जांच नहीं हो सकी। एसडीएम के निर्देशानुसार रविवार को एमओ विवेक कुमार गोदाम जांच के लिए पहुंचे, लेकिन गोदाम की चाबी उपलब्ध नहीं कराई गई। तीसरे दिन सोमवार को गोदाम के एजीएम व एमओ एक साथ पहुंचे। बंद गोदाम का शटर कुछ देर के लिए खुला, लेकिन मीडिया को देखते ही शटर बंद कर दोनों निकल गए। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: चाबी नहीं मिलने से दूसरे दिन भी नहीं हुई गोदाम की जांच इधर, एमओ विवेक कुमार ने मोबा...