मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 23 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। इमलीचट्टी चौक स्थित ट्रैफिक सिग्नल के पास शुक्रवार की दोपहर दो राहगीर आपस में भिड़ गए। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत कराया गया। स्थानीय लोगों की मानें तो ओवरटेक के चक्कर में एक बाइक में पीछे से ई-रिक्शा सट जाने पर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते गाली-गलौज के बाद दोनों के बीच मारपीट होने लगी। इस दौरान मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...