Muzaffarpur News: गांजा और स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, अगस्त 31 -- Muzaffarpur News: मुशहरी। थाना क्षेत्र के बेदौलिया गांव में रविवार की शाम पुलिस ने छापेमारी कर रतन सहनी की पत्नी रूपा देवी को 190 ग्राम गांजा और 70 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। 36,350 रुपए और एक मोबाइल बरामद भी किया गया है। डीएसपी सकरा मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मुशहरी थानेदार सुबोध कुमार मेहता के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। थानेदार ने बताया कि झोपड़ी में चाय की दुकान की आड़ में स्मैक और गांजा की बिक्री की सूचना पर छापेमारी की गई, जहां से रूपा देवी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। छापेमारी टीम में जेएसआई जयकिशोर सिंह, एसआई संध्या कुमारी, एएसआई सुरेश सिंह सहित महिला और पुरुष बल शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.