Muzaffarpur News: गांजा और इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ धंधेबाज धराया
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 22 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। अहियापुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर दुल्ला में मंगलवार को पुलिस ने छापेमारी कर 533 ग्राम गांजा और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। धंधेबाज विजय राय मुरादपुर दुल्ला का निवासी है। पुलिस को विजय के घर से ही गांजा की बिक्री करने की सूचना मिली थी।सूचना पर अहियापुर पुलिस ने घर की घेराबंदी कर विजय राय को धर दबोचा। तलाशी में उसके पास से 533 ग्राम गांजा और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ। सिटी एसपी मोहिबुल्ला अंसारी ने बताया कि मामले में अहियापुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पूछताछ के बाद आरोपित को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार: घर में छिपाकर रखी थी गांजा की खेप, पुलिस ने दबोचा साथ ही उसके आपराधिक इतिहास का भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.