Muzaffarpur News: गश्त से गायब रहने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी कार्रवाई
मुजफ्फरपुर, जुलाई 3 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर में क्राइम कंट्रोल को लेकर शुक्रवार को सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने शहरी थानेदारों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक की। इसमें शहर में क्राइम कंट्रोल, ट्रैफिक नियंत्रण और एसएसपी के द्वारा बीते माह हुई समीक्षा बैठक के दौरान दिए गए टास्क की समीक्षा की गई। इस दौरान कहा गया कि गश्त से गायब रहने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
महिलाओं की सुरक्षा शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हाल के दिनों में महिलाओं को निशाना बनाकर की जा रही चेन स्नेचिंग की घटनाओं पर सिटी एसपी ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय और पुराने झपटमारों की सूची तैयार करें। साथ ही सादे लिबास में पुलिस बल की तैनाती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.