Muzaffarpur News: गवाह बनाने के बहाने छल से करा ली जमीन की रजिस्ट्री
मुजफ्फरपुर, जुलाई 6 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र में जालसाजी का एक मामला सामने आया है। दादर कोल्हुआ की संगीता देवी ने मामले में सोमवार को पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें छल-कपट से उनकी पुश्तैनी जमीन अपने नाम कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि 18 मार्च को उनके गांव के बिरजू कुमार सहनी और करण सहनी उनके घर आए। उनके पति विजय कुमार को विश्वास में लिया और कहा कि किसी जमीन की रजिस्ट्री में गवाह बनने के लिए जिला निबंधन कार्यालय चलना होगा। उनके झांसे में आकर पति रजिस्ट्री ऑफिस चले गए। आरोप है कि वहां दोनों ने कातिब के साथ मिलीभगत की। पीड़िता के पति को बिना बताए, गवाह के बजाय विक्रेता के स्थान पर अंगूठे का निशान ले लिया गया। इस छल के जरिए उनके ददिया ससुर के नाम दर्ज जम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.