Muzaffarpur News: गरीबनाथ मंदिर रोड में फूल प्रसाद की दुकानें बंद
मुजफ्फरपुर, अगस्त 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्रावण की दूसरी सोमवारी पर जिला प्रशासन ने पहली बार बाबा गरीबनाथ मंदिर रोड से फूल-प्रसाद की दुकानें हटवा दीं। कांवरियों को परेशानी न हो, इसे लेकर 2 दिन से माइक से घोषणा की जा रही थी। शनिवार को दुकानें खाली कराने पहुंची टीम का 200 से अधिक विक्रेताओं ने विरोध किया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। विक्रेताओं ने बताया कि मेले के लिए 50 लाख से अधिक की पूंजी लगाई थी। रोक से सभी को नुकसान होगा। प्रशासन का कहना है कि भीड़ और सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.