Muzaffarpur News: गरहां में बाइक दुर्घटनाग्रस्त, सवार गंभीर
मुजफ्फरपुर, जुलाई 28 -- Muzaffarpur News: बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर पटियासा के पास मंगलवार शाम बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को छात्र राजद नेता संजय यादव ने स्थानीय लोगों की मदद से एसकेएमसीएच में भर्ती कराया। चर्चा है कि अज्ञात बदमाशों ने मुजफ्फरपुर की ओर जा रहे उक्त बाइक सवार युवक से झपटा मारकर मोबाइल छीना, इस क्रम में दुर्घटना हुई। घायल की पहचान कुढ़नी थाने के देवगन निवासी कुमोद कुमार वर्मा के लगभग 37 वर्षीय पुत्र सौरभ शेखर के रूप में हुई है। वह वर्तमान में शेरपुर में रहता है। कटरा रजिस्ट्री ऑफिस के कोऑपरेटिव में कार्यरत हैं। कटरा से अपने डेरा लौट रहा था।सूचना मिलने पर गरहां थानाध्यक्ष सेंटू कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रत्यक्षदर्शियों से पूछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.