Muzaffarpur News: गरहां में दरवाजे से में दो भैंस की चोरी
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 29 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। गरहां थाने के बसौली बाबू राम निवासी उमाशंकर रजक के दरवाजे से 27 अक्तूबर की रात दो भैंस की चोरी कर ली गई। पिकअप से आए बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। नींद खुलने पर उमाशंकर ने बाइक से झपहां सीआरपीएफ कैंप तक पीछा किया, लेकिन बदमाश भाग गए। इस संबंध में उमाशंकर राय ने गरहां थाना में केस दर्ज कराया है। उसने पुलिस को पिकअप का नंबर भी उपलब्ध कराया है। बताया कि 27 अक्तूबर की रात लगभग 12.30 बजे आधा दर्जन बदमाश पिकअप से उसके घर के पास पहुंचे। दरवाजे से दो भैंस खोलकर पिकअप पर लोड कर लिया। नींद खुलने पर शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा किया, लेकिन पिकअप तेजी से लेकर भाग गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.