मुजफ्फरपुर, जुलाई 24 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गरहां ओपी की पुलिस ने गुरुवार रात पटियासा स्थित एक लाइन होटल में छापेमारी की। इस दौरान गांजा और शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया। इसमें औराई का संजीत कुमार और बोचहां का विकास कुमार शामिल है।मामले में एसडीपीओ टाउन-2 विनिता सिन्हा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि उक्त होटल में मादक पदार्थों का कारोबार हो रहा है। इसके बाद गरहां पुलिस ने छापेमारी कर दोनों तस्कर को पकड़ा। ​तलाशी के दौरान दोनों के पास से ​100 ग्राम गांजा और ​5.4 लीटर शराब जब्त हुई। मामले को लेकर पुलिस के बयान पर अहियापुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपित को कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस दोनों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।...