मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 8 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। मशरूम हट का झांसा देकर तीन करोड़ से अधिक रुपये गबन किए जाने के मामले की गुरुवार को एसडीओ पूर्वी आनंद उत्सव के कोर्ट में सुनवाई हुई। इसमें गबन के आरोपित कंपनियों के डायरेक्टर या उनके प्रतिनिधि उपस्थित नहीं हुए। कंपनी की ओर से अब तक नोटिस का जवाब भी नहीं दिया गया है। वहीं, सुनवाई के दौरान बोचहां और मुशहरी की जीविका दीदियां व डीपीएम अनीशा गांगुली व बैंक के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। बैंक के प्रतिनिधियों ने जीविका दीदियों को उनके नाम पर लोन के आउटस्टैडिंग बिल के बारे में जानकारी दी। जीविका दीदियों की ओर से कहा गया कि उनलोगों के नाम पर लोन उठाने के बाद अलग-अलग खातों में राशि भेजी गई थी। एसडीओ पूर्वी ने बैंक से लोन की राशि किस-किस खाते में भेजी गई, उसका पूरा रिकार्ड देने को कहा है। सिर्फ...