Muzaffarpur News: गन्ने की खेती के लिए किसानों को किया प्रोत्साहित
मुजफ्फरपुर, अगस्त 14 -- Muzaffarpur News: गायघाट। कमरथू में शुक्रवार को किसानों की एक बैठक हुई। इसमें गन्ना विकास के सहायक निदेशक अरविंद कुमार रवि, रीगा चीनी मिल के जीएम डॉ. वीके द्विवेदी एवं मुख्य गन्ना प्रबंधक अमरेंद्र कुमार सिंह ने गन्ने की खेती करने के लिए इच्छुक किसानों को प्रोत्साहित किया। इस मौके पर ईख प्रसार पदाधिकारी अविनाश कुमार, जनसेवक फूल कुमार, पैक्स अध्यक्ष संजीव सिंह, शिव कुमार सिंह, अमित कुमार मुन्ना, दिग्विजय सिंह, प्रांशु कुमार, शिवधन सिंह आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.