Muzaffarpur News: गन्ने का रस निकालने में युवक का मशीन में हाथ फंसा
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 8 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज। सीएन कॉलेज के समीप गुरुवार को गन्ने का रस निकालने में युवक का मशीन में दाहिना हाथ फंस गया। इसमें राजेपुर ओपी क्षेत्र की परसौनी रईसी पंचायत के परसौनी दुबे निवासी पुनीत साह का पुत्र 30 वर्षीय रवि कुमार साह घायल हो गया। उसे सीएचसी लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। रवि ग्राहक को गन्ने का रस देने के लिए पेराई कर रहा था। इसी दौरान उसका मशीन में हाथ फंस गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.