Muzaffarpur News: गन्नीपुर में 51 कन्याओं व महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 2 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बुधवार से मां वैष्णो देवी मंदिर गन्नीपुर में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा का आयोजन नौ सितंबर तक होगा। चार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव तथा नौ सितंबर को भगवान की छठी का कार्यक्रम आयोजित होगा।कथा के शुभारंभ से पूर्व बुधवार सुबह 51 कन्याओं एवं महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। वृंदावन के कथावाचक सच्चिदानंद महाराज के नेतृत्व में निकली यात्रा मां वैष्णो देवी मंदिर से शुरू होकर कलमबाग चौक, ओरियंट क्लब होते हुए पड़ाव पोखर पहुंची। यहां पूजन के बाद कलश में जल भरा गया। इसके बाद यात्रा नीम चौक, अघोरिया बाजार चौक, शनिचरा स्थान, चतुर्भुज ठाकुर मार्ग और बंगाली कॉलोनी होते हुए बाबा आनंद भैरवनाथ मंदिर पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। इसके बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.