मुजफ्फरपुर, सितम्बर 20 -- Muzaffarpur News: कांटी। दामोदरपुर पंचायत के गंगाराम पोखर से गणेश पूजा को लेकर रविवार को शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्य अतिथि कांटी विधायक ई. अजीत कुमार ने कहा कि धर्म और संस्कृति समाज को एकजुट रखने का कार्य करते हैं, ऐसे धार्मिक आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। शोभायात्रा में प्रेम सर्राफ, टुन्ना शर्मा, गणेश गुप्ता, छोटन सिंह, बिट्टू गुप्ता, विजय साह, मणिकांत प्रसाद, अरविंद पासवान, विजय चौधरी, बनावल गुप्ता, रामकिशोर भगत आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मधेपुरा: मुरलीगंज-बलभद्र पूजनोत्सव पर बाजार में निकाली गई शोभायात...