Muzaffarpur News: गंदे कपड़े सुखाने के विवाद में पड़ोसियों में मारपीट, एफआईआर
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 10 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर चित्रगुप्तपुरी रामराजी रोड में गंदे कपड़े सुखाने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच जमकर मारपीट हुई। मामले में दोनों ओर से मंगलवार को थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। एक पक्ष की रंभा देवी ने सोने का मंगलसूत्र छीनने का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे पक्ष की पूनम देवी ने सोने की बाली छीनने और मारपीट करने का आरोप लगाया है।पूनम देवी ने पुलिस को बताया है कि छह नवंबर को शिवशंकर दास, उनकी पत्नी रंभा देवी और प्रिंस कुमार ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। इससे वह और उनके बच्चे डरे हुए हैं। वहीं, पूनम देवी का आरोप है कि दरवाजे पर कपड़े सुखाने के लिए लगाई गई रस्सी को तीनों ने तोड़ दिया। इसके बाद उसके और बच्चों के साथ मारपीट की गई। इस दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.