Muzaffarpur News: गंडक में डूबे मासूम का शव मिला, दूसरा लापता
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 1 -- Muzaffarpur News: पारू। कुबौली गांव में बुधवार को गंडक की तेज धार में नाव पलटने से डूबे नौ वर्षीय सन्नी कुमार का शव गुरुवार को बरामद हुआ। वहीं, शाह महम्मदडुमरी निवासी किशोर ठाकुर के 13 वर्षीय पुत्र विकास का कोई अता-पता नहीं चल सका है। एसडीआरएफ और ग्रामीणों के अथक प्रयास से सन्नी का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सन्नी के पिता मुन्ना पासवान सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- गंडक नदी की तेज धार में नाव पलटी, दो किशोर डूबे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.