मुजफ्फरपुर, सितम्बर 8 -- Muzaffarpur News: सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। रेवाघाट पुल से मंगलवार को दो युवकों ने नदी में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों की मदद से एक युवक को बचा लिया गया, जबकि दूसरा युवक लापता है। बताया जाता है कि मुजफ्फरपुर-सारण सीमा पर दरोगा राय पुल के समीप सरैया थाना क्षेत्र की मड़वापाकर पंचायत के लालपुरा निवासी असरफ अली का पुत्र मो. अनवर बाइक से पहुंचा। बाइक सड़क किनारे खड़ी करने के बाद वह पुल की रेलिंग पर चढ़कर नदी में कूद गया। वह करीब एक किलोमीटर दूर रेवा मंदिर के सामने स्थित मुक्तिधाम के पास पहुंच गया। वहां दाह संस्कार कर रहे लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बचा लिया। यह भी पढ़ें- Chapra News: रेवा घाट पुल पर बाइक खड़ी कर दो युवकों ने गंडक में लगाई छलांग, एक को बचाया सूचना पर पहुंचे परिजन अनवर को घर ले गए। परिजनों ने बता...