मुजफ्फरपुर, जुलाई 11 -- Muzaffarpur News: सरैया। पश्चिमी दियारा इलाके के रतनपुर डीही गांव के मठ टोला स्थित गंडक नदी में डूबे 15 वर्षीय किशोर का शव चार दिन बाद शनिवार को बरामद हुआ। शव घर से करीब एक किलोमीटर दूर अयोधपुर गांव के समीप नदी किनारे झाड़ी में फंसा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। मृतक रतनपुर डीही गांव के मठ टोला निवासी रामलाल महतो का पुत्र शशि कुमार था। परिजनों के अनुसार शशि सोमवार की शाम घर के समीप गंडक नदी किनारे गया था। थानेदार देवेंद्र कुमार की पहल पर स्थानीय गोताखोरों एवं एसडीआरएफ की टीम ने दो दिनों तक नदी में सर्च अभियान चलाया, लेकिन किशोर का पता नहीं चल सका था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...