मुजफ्फरपुर, सितम्बर 7 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज, हिसं। हुस्सेपुर रत्ती पंचायत के समीप रविवार की शाम गंडक नदी में डूबने से पशुपालक 55 वर्षीय लक्ष्मण सहनी की मौत हो गई। वह हुस्सेपुर दोबंध के निवासी थे। सूचना पर दारोगा नीतीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से शव को नदी से बाहर निकलवाया। परिजनों ने बताया कि मवेशी खो गया था, जिसकी तलाश करने लक्ष्मण सहनी गंडक दियारा में गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने से नदी में गिर गए। उन्हें चार बेटे और एक बेटी है। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...