मुजफ्फरपुर, अगस्त 9 -- Muzaffarpur News: पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। गंडक नदी के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी से चक्की सोहागपुर पंचायत का चक्की सोहागपुर गांव बाढ़ से घिर गया। पंचायत की सड़कों पर तीन से चार फीट पानी बह रहा है। इसके अलावा बैजलपुर और उस्ती पंचायत की सड़कों पर पानी चढ़ गया है। चक्की सोहागपुर पंचायत के मुखिया चंदन कुमार ने बताया कि चक्की सोहागपुर पंचायत के छह सौ परिवारों में तीन सौ परिवार पानी से घिर चुके हैं, उनके आवागमन के सभी रास्ते बंद हो गये हैं। लोगों को दैनिक सामान लाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुखिया ने बताया कि जलस्तर बढ़ता रहा तो देर रात तक तीन सौ परिवारों के घरों में पानी घुस सकता है। यह भी पढ़ें- गंडक नदी का बढ़ा जलस्तर, बाढ़ का खतरा वहीं, फतेहाबाद निवासी सह ठेकेदार सतीश मिश्रा ने बताया कि गंडक नदी की क्...