Muzaffarpur News: गंडक का जलस्तर और बढ़ा, बांधों पर दबाव
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 4 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। वाल्मीकिनगर बैराज से गंडक नदी में पानी छोड़ने का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा। इस क्रम में शाम चार बजे तक करीब 1.69 लाख लाख क्यूसेक पानी गंडक नदी में छोड़ा गया। इससे एक बार फिर जिले में गंडक के तटवर्ती इलाकों में जलस्तर बढ़ गया है। हालांकि अभी गंडक नदी अधिकतर जगहों पर खतरे के निशान से नीचे बह रही है। खासकर जिले के सीमावर्ती गेज प्वाइंट डुमरिया घाट के पास नदी का जलस्तर स्थिर बना हुआ था। वहीं, लालगंज और रेवा घाट के पास जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई।
जल संसाधन विभाग की जानकारी जल संसाधन विभाग ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर इस संबंध में जानकारी दी है। बताया है कि गुरुवार की सुबह छह बजे करीब 1.66 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। इसके बाद दिन में एक बजे 1.71 लाख और शाम मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.