Muzaffarpur News: खोए मोबाइल से साइबर ठगी, खाते से उड़ाए 99 हजार
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 4 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के हनुमंत नगर निवासी अमन कुमार का मोबाइल गुम होने के बाद साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते से 99 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने सिकंदरपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस को बताया है कि 20 सितंबर को शाम 7 बजे के करीब सब्जी मंडी के पास उनका मोबाइल फोन गिर गया। उन्होंने इसका सनहा दर्ज कराया था। चार अक्टूबर की सुबह मैसेज आया कि खाते से 99 हजार रुपये की निकासी कर ली गई है। तब अमन ने 1930 पर कॉल कर शिकायत की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.