मुजफ्फरपुर, सितम्बर 18 -- Muzaffarpur News: बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। श्री पारसनाथ उच्च विद्यालय बोचहां के खेल मैदान के बीच में भवन निर्माण कराने पर भड़के ग्रामीणों ने शुक्रवार को हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने काम रोकवा दिया। ग्रामीणों ने बीडीओ, बीईओ और एचएम को आवेदन देकर निर्माण स्थल बदलने की मांग की है। उपप्रमुख आसिफ नदीम फरीदी, भाकपा प्रखंड सचिव रामबालक सहनी, पैक्स अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, पूर्व राजद प्रखंड अध्यक्ष हरिलाल राय, प्रशांत कुमार, बेमिशल भोला, अंशु कुमार, स्थानीय वार्ड सदस्य सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय परिसर स्थित असेंबली फील्ड सह खेल का मैदान पहले से ही छोटा है। बिना किसी आम सहमति और योजना के मैदान के बीच में भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। यदि यहां दो कमरों का निर्माण हो जाता है तो बच्चों के खेलने की...