मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। शहर में खेल प्रतिभाओं की भरमार है, पदक जीतने का जुनून भी है, लेकिन उन्हें निखारने के लिए आधुनिक मैदानों का अभाव राह का रोड़ा है। कहीं जलजमाव और कीचड़ ने मैदानों की सूरत बिगाड़ रखी है, तो कहीं मानक अनुरूप मैदानों के अभाव में अभ्यास की राह मुश्किल है। एथलेटिक्स व फुटबॉल के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन के लिए पसीना तो बहा रहे हैं, पर आधुनिक सुविधाओं की कमी उनके कदम रोक रही है। पांच मैदानों को सिंथेटिक बनाने का प्रस्ताव सालभर से फाइलों में अटका है। खिलाड़ियों की अपेक्षा है कि पांचों चयनित मैदानों को सिंथेटिक बनाने का प्रस्ताव जल्द धरातल पर उतरे। साथ ही शहर में आधुनिक खेल परिसर विकसित कर एथलेटिक्स, फुटबॉल और हॉकी के खिलाड़ियों को सालभर मानक अभ्यास की सुविधा मिले तो उनके सपनों को उड़ान देने वाला...