मुजफ्फरपुर, नवम्बर 7 -- Muzaffarpur News: सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव में शुक्रवार को खेत में फेंका नवजात मिला। उसे कुत्ते ने नोच-नोच कर मार डाला। किसी ने नवजात को लाकर खेत में फेंक दिया था। कुत्ते ने उठाकर उसे सड़क किनारे ले आया था। लहूलुहान हालत में पड़े नवजात पर ग्रामीणों की नजर पड़ी। इसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई।ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि किसी ने लाकर गुरुवार की रात खेत में फेंक दिया होगा। कुत्ता उसे उठाकर सूरज पासवान के घर तक ले आया था। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चा विकसित था। नवजात मिलने के बाद ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा हो रही थी। पूर्व मुखिया शशिभूषण पासवान ने बताया कि नवजात को किसी ने फेंक दिया था, जिसे कुत्ता नोच रहा था। ग्रामीणों के सहयोग से मिट्टी में गाड़ दिया गया। घटनास्थल से...