Muzaffarpur News: खेत में छिपाकर रखी गई शराब जब्त, धंधेबाज फरार
मुजफ्फरपुर, जुलाई 8 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के बारमतपुर में पुलिस ने मंगलवार रात को छापेमारी कर 17 लीटर शराब बरामद की। इस दौरान पुलिस की छापेमारी की भनक लगते ही मुख्य धंधेबाज फरार हो गया। थानेदार नवलेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि बारमतपुर स्कूल के पास एक खेत में शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर घेराबंदी की। पुलिस के वाहन को आता देख खेत के पास खड़ा एक व्यक्ति वहां से भाग निकला। पुलिस ने जब खेत की तलाशी ली तो वहां से दो कार्टन बरामद हुई। इन कार्टनों को खोलने पर उससे 96 टेट्रा पैक शराब मिली। फरार धंधेबाज की पहचान डुमरी के मुकेश कुमार साह के रूप में हुई है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए छापेमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.